कोरोना का अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड से इलाज होगा फ्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्य अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारकों का भी पंजीकृत निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाएगा। सरकार की ओर से इलाज की जो दरें तय की गई हैं, उसी के आधार पर निजी अस्पतालों को सरकार भुगतान करेगी। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए पंजीकृत अस्पतालों को 25 प्रतिशत बेड आरक्षित रखने होंगे। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने बताया कि गोल्डन कार्ड पर पंजीकृत निजी अस्पतालों में कोरोना का मुफ्त इलाज किया जाएगा। सरकार ने अटल आयुष्मान योजना में प्रदेश के 23 लाख परिवारों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। प्रदेश में लगभग 40 लाख से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। जिन पात्र लाभार्थियों ने अभी तक गोल्डन कार्ड नहीं बनाया है, उन्हें भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में आरोग्य मित्रों के माध्यम से ऐसे लाभार्थियों का तुरंत गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440