हल्द्वानी बहुचर्चित भूप्पी हत्याकांड में सौरभ और गौरव को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद सजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। चार साल पहले हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर दिनदहाड़े हुए भुप्पी पांडे मर्डर केस में आरोपित गुप्ता बंधुओं को जिला कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले में मुख्य अभियुक्त दोनों भाई सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

बताते चलें कि 15 दिसंबर 2019 को सिंधी चौराहे पर काठगोदाम निवासी भुप्पी पांडे की सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता ने हत्या कर दी थी। हत्याकांड में शामिल दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इधर मामले में लंबी सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने दोनों भाइयों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड के संदर्भ में साक्षी दिनेश सागर की ओर से 28 अक्टूबर 2019 को अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इधर दोनों भाई दिनेश सागर पर मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। जब दिनेश सागर ने केस वापस नहीं लिया तो दोनों भाइयों ने उसे ठिकाने लगाने का प्लान बना डाला। 15 दिसंबर को दिनेश सागर अपने साथी भूपेश चंद्र पाण्डे के साथ सिंधी चौराहे की ओर जा रहा था तभी दोनों भाइयों ने दिनेश सागर को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। दिनेश को बचाने के लिए भूपेश पाण्डे ने बीच बचाव किया तो दोनों भाइयों ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से भूपेश पर गालियां चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय सुजाता सिंह की अदालत ने गौरव गप्ता और सौरभ गुप्ता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 50-50 हजार रूपए का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 3 साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भी सुनाई गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440