Covid-19 : 3 मई से हट सकता है हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से कर्फ्यू

खबर शेयर करें

-डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में देर सायं हुई बैठक में लिया गया निर्णय
-अग्रिम आदेश तक बनभूलपुरा क्षेत्र में कन्टोन्मेंट एवं बफर जोन की स्थिति रखी जायेगी कायम

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रशासनिक अधिकारियों की शुक्रवार को यहां देर सायं आयोजित बैठक में आगामी 3 मई से बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू का वापस लेने का निर्णय लिया है। कर्फ्यू हटने के बाद बनभुलपुरा क्षेत्र मे दी जाने वाली ढील तथा कनटैंटमेंट जोन एव बफर जोन मे लागू किये जाने वाले प्रतिबंध एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में शनिवार 2 मई को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जानकारी विस्तार से दी जायेगी। इसके चलते बनभूलपुरा मे भी प्रातः 7 बजे से 1 बजे तक अन्य क्षेत्रोें की भांति भारत सरकार से अनुमन्य आवश्यकीय सेवायें बनभूलपुरा क्षेत्र मे उपलब्ध रहेंगी।

जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक बनभूलपुरा क्षेत्र में कन्टैंटमेंट एवं बफर जोन की स्थिति कायम रखी जायेगी किसी भी व्यक्ति को पास के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र मे केवल चिकित्सा आकस्मिकता, अतिआवश्यक, पारिवारिक प्रयोजन आपूर्ति हेतु ही आने व जाने की अनुमति होगी। कर्फ्यू क्षेत्र की बाहरी परिधि पर नियंत्रण पूर्वक बना रहेगा।

बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी एस.एस जंगपांगी,अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, राजीव मोहन, आरटीओ राजीव मेहरा, सीएमओ डा0 भारती राणा, निदेशक डेयरी एवं पर्यवेक्षक जीवन सिह नगन्याल, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज यशपाल सिह, एसीएमओ डा0 तरूण कुमार टम्टा, डा0 र्रिश्म पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पराशर आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सूर्य ग्रहण के दिन जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440