सनकी रिश्तेदार ने 2 साल के मासूम बच्चे की गला काटकर की हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से एक 2 साल के बच्चे की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। एक सनकी व्यक्ति ने बच्चे की गर्दन काट कर उसको मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मृतक का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना धारचूला तहसील मुख्यालय से 24 किमी की दूरी पर स्थित गर्गुवा गांव स्थित सोप तोक की बताई जा रही है। यहां नेपाल निवासी रिश्तेदार के 2 साल के वंश कुँवर के गले में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। अन्य लोगों पर भी आरोपी ने हमला किया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई।

यह भी पढ़ें -   अगर समय पर न बदली जाएं तो हो सकती है मानसिक या शारीरिक हेल्थ समस्याएं

आरोपी ने धारदार हथियार से वंश के गले में वार कर बच्चे को मौत की नींद सुला दिया। वंश की मां कविता जब तक कुछ समझ पाती इससे पूर्व ही सनकी नेपाली ने उस पर भी हमला करने के लिए धारदार हथियार चलाया। वह किसी तरह बच कर घर के अंदर कमरे में घुस गई। और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।

मां की चींख पुकार सुनकर वंश के दादा कुशल सिंह कुंवर (60) घर से बाहर निकले तो नेपाली ने उन पर ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। कुशल सिंह द्वारा बचाव किया गया। इस दौरान हमले में उनकी बाएं हथेली की दो अंगुलियां कट गई।

यह भी पढ़ें -   एक क्लिक में जारी हुई 111 करोड़ से अधिक पेंशन राशि, धामी सरकार ने 7.5 लाख लाभार्थियों को दिया लाभ

इसके अलावा शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली धारचूला को दी । सूचना मिलते ही कोतवाल कुंवर सिंह रावत, पुलिस दल और राजस्व दल के साथ घटनास्थल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर वंश का शव पड़ा था। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440