जीरा और अजवाइन में कई जरुरी पोषक तत्व और औषधीय गुणों से भरपूर होते है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आमतौर पर लोग अपनी सेहत का ध्यान बिल्कुल भी नहीं रखते हैं। खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से लोग अपने हेल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसके बाद बीमारियां होने लगती है। अच्छे स्वस्थ के लिए अच्छी जीवनशैली को अपनाना काफी जरुरी है। अगर आप रात को सोने से पहले जीरा-अजवाइन की चाय का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को चमत्कारिक फायदे मिलेंगे। जीरा और अजवाइन में कई जरुरी पोषक तत्व और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यदि आप सोने से पहले जीरे-अजवाइन की चाय या पानी पी सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

पेट दर्द से राहत
रोजाना रात को सोने से पहले जीरा-अजवाइन की चाय का सेवन करने से आपका पेट में होने वाले दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद थाइमेक्विनोन लिवर की सूजन कम करते हैं। इसके सेवन से दर्द और ऐंठन कम होती है।

पीरियड्स के मुश्किल दर्द से राहत
महिलाओं को पीरियड्स में असहनीय पेट दर्द की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप जीरा और अजवाइन की चाय पी सकते हैं, जो काफी फायदेमंद होती है। यह चाय एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन घटाते हैं।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: शनिवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, क्या है पूजा मुहूर्त, जानें उपाय, विधि और भद्रा का समय

पाचन को दुरुस्त करे
जो लोग पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं, उन लोगों को जीरे और अजवाइन की चाय या पानी का सेवन कर सकते हैं। रात को सोने से पहले इसका सेवन जरुर करें। आपको बता दें कि, इससे मेटाबॉल्जिम काफी तेज होता है और आसानी से मल भी त्याग जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल से लौटते ही बड़ा हादसा! 40 मीटर गहरी खाई में गिरी लखनऊ पर्यटकों की टैक्सी, एसडीआरएफ ने बचाईं सात जिंदगियां

अच्छी नींद आती
रोजाना रात को सोने से पहले जीरा और अजवाइन की चाय पीने से बहुत अच्छी नींद आती है। इससे आपकी गैस की दिक्कत नहीं दूर होती है। इससे आपकी स्लीप क्वालिटी बेहतर रहती है। इसके साथ ही तनाव भी दूर होता है।

वेट लॉस में मददगार
जीरा फैट को बर्न करने में सहायक होता है। जीरा-अजवाइन की चाय पीने से मेटाबॉल्जिम को बढ़ावा मिलता है, यह वजन को कम करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना रात को जीरा और अजवाइन की चाय पिएंगे तो वजन कम होगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440