नहीं थम रहे साइबर ठगी के मामले, तीन ने कराई शिकायत दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ठगी की तीन शिकायतें पहुंचीं। पहली शिकायत में देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि क्रेडिट कार्ड में मौजूद रिवार्ड प्वाइंट कैश करने का झांसा देकर एक जालसाज ने उनके खाते से 41 हजार रुपये उड़ा दिए।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि उनको एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को बैंककर्मी बताते हुए उनसे क्रेडिट कार्ड में मौजूद रिवार्ड प्वाइंट को कैश कराने के लिए कहा। पीड़ित ने जब रिवार्ड प्वाइंट को कैश करने की प्रक्रिया पूछी तो शख्स ने उनसे क्रेडिट कार्ड का नंबर और ओटीपी पूछ लिया। यह जानकारी देते ही पीड़ित के खाते से 41,320 रुपये कट गए। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 26,262 रुपये रिफंड करवा दिए है।
दूसरी शिकायत में देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उसे एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को उनका परिचित बताया। इसके बाद उसने पीड़ित को बातों में उलझाकर अपने बैैंक खाते में साढ़े 24 हजार रुपये मंगवा लिए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब पीड़ित ने परिचित को फोन किया तो उन्होंने कहा कि कोई पैसे नहीं मांगे। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस खाते में रुपये मंगवाए गए, वो अलवर (राजस्थान) का है। पुलिस खाते को फ्रीज कराने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
उधर, हरिद्वार निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना पुलिस से मेल के माध्यम से शिकायत की कि फोन पर एक अज्ञात शख्स ने खुद को बैैंक अधिकारी बताकर उनसे ओटीपी प्राप्त कर लिया। इसके बाद उनके खाते से चार लाख रुपये कट गए। इस संबंध में हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि उक्त धनराशि पेटीएम के माध्यम से विभिन्न खातों में भेजी गई। इसपर साइबर थाना पुलिस ने पेटीएम से पत्राचार किया। पेटीएम की ओर से दिए विवरण के आधार पर ठग ने जिन खातों में रुपये भेजे, पुलिस ने उन्हें फ्रीज करा दिया है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440