साईबर ठगी: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर महिला के खाते से उड़ाई हजारों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में साईबर ठगी का एक और मामला प्रकाश में आया है। ऑन लाइन शॉपिंग के नाम पर महिला के बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली गई। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएवी स्कूल के पास नंदा होस अपार्टमेंट में रहने वाली भावना जोशी के अनुसार बीती 19 नवम्बर को उसकी पुत्री ने ऑन लाइन सामान मंगाया। इस बीच उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले सख्श ने ऑन लाइन सामन की औपचारिकताएं पूरी करने की बात कहकर उसकी पुत्री से उसके पंजाब नेशनल बैंक के डेबिट कार्ड की डिटेल मांग ली। इसके माध्यम से उसने 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने पुलिस से रकम वापसी के साथ ही आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस उस मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाल रही है, जिससे महिला को फोन किया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440