भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की सरकारों ने किया क्षेत्रवासियों का छलने कार्य: समित टिक्कू
समाचार सच, हल्द्वानी। निगम द्वारा हाउस टैक्स लगाये जाने से दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। साथ ही कई वर्षों से मालिकाना हक ना दिये जाने से भी क्षेत्रवासी परेशान है। आम आदमी पार्टी दमुवाढूंगावासियों की समस्याओं के समर्थन में आ गया है। आप के प्रदेश प्रवक्ता समिति टिक्कू के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क, दमुवाढुंगा में जन जागरण अभियान चलाया। अभियान के तहत दमुवाढूंगावासी से मुलाकात कर उनकी मांगों को पुरजोर तरीके उठाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारों ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों को छलने का कार्य किया है। यहां लोग कई सालों से रह रहे हैं किन्तु उन्हें आज तक अपनी जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल सका हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार कोविड काल में निगम द्वारा टैक्स वसूलने की कवायद किस आधार पर शुरू करवा रही है। उन्होंने कहा कि दमूवांढुंगा को राजस्व ग्राम बनाने के वायदे भाजपा कांग्रेस की सरकारें करती रही हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद सब भूल गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनावी फायदे हेतु दमूवाढुंगा को महापालिका में शामिल कर दिया गया था किन्तु वार्ड 35, 36, 37 महापालिका का हिस्सा अभी तक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब तक तहसील में इस बात की मुहर नहीं लग जाती कि जमीन पर लोगों का मालिकाना है तब तक हाउस टैक्स वसूले जाने का विरोध किया जाएगा। साथ ही आप नेता समित टिक्कू ने कहा कि दमुवाढूंगावासियों को मालिकान हक दिलाये जाने को लेकर भी आप एक बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।
इस अवसर पर गीता जीना, पुष्कर बिष्ट, दीप पाण्डे, पंकज कुमार, सुनील चुन्यारू, नीरू, जितेन्द्र कुमार, नीलम, कमला देवी, गोविंदी देवी, मंजु देवी, रमेश काण्डपाल, नरेंद्र, खेमकरन, राजकुमार, उमेश, दीपक, रेशमा, अनिता, सुशीला, कारण, माँसी, सरस्वती, शान्ति, सरोज, लता, दीपा, लीलावती, योगेश, आमिर, रोहित सागर, समीर, असद, कमल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















