हल्द्वानी में रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा भिखारी का शव, ठंड के चलते मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में जहां एक तरफ ठंड अपनी चरम सीमा में है। जिसे देखते प्रशासन ने शहर के प्रत्येक चौराहें पर अलाव की व्यवस्था की है। इसके बावजूद भीख मांगने वाले एक व्यक्ति की भीषण ठंड के बीच बीती रात मौत हो गई। उसका शव बरेली रोड में सड़क किनारे पड़ा मिला। जब तब उसे अस्पताल में लाया गया चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें, तल्ली हल्द्वानी (Haldwani) केशवपुरम बरेली रोड पर रहने वाले मनोज बचखेती के मुताबिक हीरा सिंह (Heera Singh) नाम का एक व्यक्ति अर्से से उनके इलाके में रहता था। उसे हर रोज किसी न किसी घर से खाना मिल जाता था और यहां-वहां कहीं भी खुले आसमान के नीचे उसकी रात गुजर जाती थी। बताया जाता है कि सोमवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बरेली रोड पर जनता पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति पड़ा है।

यह भी पढ़ें -   29 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से एसटीएच (S.T.H.) भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल क्षेत्र के पार्षद से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त हीरा सिंह के रूप में की। हालांकि यह पता नहीं लग सका कि वह कहां का रहने वाला था। मौत की वजह भी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। हालांकि माना जा रहा है कि कड़ाके की ठंड अथवा भूख से उसकी मौत हुई होगी।

यह भी पढ़ें -   जंगल किनारे रहें सावधान: टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो की मौत, प्रशासन अलर्ट

Dead body of a beggar lying on the roadside in Haldwani, died due to cold

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440