गोला पुल के नीचे नदी में मिला अर्द्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतगर्त हल्द्वानी गोला पुल के नीचे नदी में देर सायं लगभग 27 वर्षीय एक युवक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है। जिससे आस-पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना क्षेत्र पुलिस व सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा देर रात तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर सायं अन्तरर्राष्ट्रीय स्टेडियम की ओर गौला पुल के नीचे नदी में एक युवक का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने नदी में युवक शव देखा वह सहम गये। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगोें की मदद से शव को बाहर निकाला। साथ ही मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया है कि शायद यह युवक नहाते वक्त नदी में बह कर यहां पहंुच गया होगा। पुलिस के अनुसार उक्त युवक कपड़े के नाम पर भूरे रंग का अन्डवियर पहना हुआ हैं। रंग गेहुआ, लगभग 5 फुट 6 इंच, दाढ़ी बाल काले हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440