चोरगलिया के जंगल में संदिग्ध परिस्थियों में मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस की शिनाख्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/चोरगलिया। चोरगलिया थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को घर किसी कार्य के लिये निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पड़ा मिला। सूचना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस को मालूम चला की शव चोरगलिया निवासी जगदीश दत्त बहुगुणा का है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   अनुलोम विलोम करने से आपको क्या लाभ मिलते हैं

पुलिस के अनुसार बुधवार को क्षेत्र की महिलाएं चारा लेने जंगल गई थीं। इस बीच उन्हें गधेरे से दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखा तो एक क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ की गई तो पता चला कि गोविंद पुरा में एक बुजुर्ग सोमवार से लापता हैं। परिजनों को शव दिखाया गया तो बेटे ने शिनाख्त जगदीश दत्त बहुगुणा (62) पुत्र सदानंद बहुगुणा निवासी गोविंदपुरा चोरगलिया के रूप में की। बताया कि जगदीश सोमवार को कहीं जाने की बात कहकर घर से निकले थे। तमाम जगह पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मौत किन कारणों से हुई है इसकी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है।

यह भी पढ़ें -   अनुलोम विलोम करने से आपको क्या लाभ मिलते हैं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440