समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौला बैराज पानी में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव के पास मौजूद आधार कार्ड के सहारे उनकी शिनाख्त हुई
पुलिस के मुताबिक पुलिस का सूचना मिली की गौला बैराज पानी में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव
तैर रहा है। सूचना के बाद क्षेत्र की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। जांच पड़ताल में पुलिस ने उनके पहने हुए कपड़ों की जेब से आधार कार्ड, नकद रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया। आधार कार्ड के जरिए उनकी शिनाख्त नरेश भट्ट निवासी नवाबी रोड से हुई। पुलिस ने बताया कि नरेश भट्ट सेना के रिटायर्ड कैप्टन थे। घर पर उनकी पत्नी और वह रहते थे। बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि रविवार की सुबह वह घर से किसी कार्य के लिये निकले थे। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















