समाचार सच, हल्द्वानी। गैस गोदाम रोड में स्थित नाले में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को इसकी सूचना दी। शव की शिनाख्त अल्मोड़ा के मूल निवासी फौजी के पिता गोविंद चंद्र के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मंगलवार की सुबह मुखानी थाना पुलिस को सूचना मिली की गैस गोदाम रोड स्थित नाले में एक व्यक्ति शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे मुखानी थाना प्रभारी प्रमोद पाठक व आरटीओ चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने शव की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त अल्मोड़ा के मटेला निवासी गोविंद चंद्र (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने मटेला गांव के प्रधान से बात कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई। बाद में जानकारी हुई कि गोविंद अपनी पत्नी व एक बेटे के साथ छड़ायल में ही रहता था। उसका एक पुत्र सेना में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



