हस्तकला व शिल्पकला प्रतियोगिता में दीपा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

खबर शेयर करें

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियोें ने वेस्ट सामान से दिखायी अपनी

समाचार सच, हल्द्वानी। डीएंडएन आर्ट क्राफ्ट के तत्वावधान में जीजीआईसी में आयोजित हस्तकला व शिल्पकला प्रतियोगिता में दीपा मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान दीपा मेहता, लवली थापा, खुशबू खनाल, अंजली आर्य, आंचल शर्मा, शोभा नेगी, मीनाक्षी तिवारी, लक्षिता पनेरु आदि ने प्रतिभाग कर वेस्ट मटेरियल से बनाई जाने वाली चीजें पेश की। जिसमें टोकरिया, घर के सजावट का सामान, साईकिल, गुड्डे आदि प्रमुख रही।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डी एंड एन आर्ट क्राफ्ट की दीपांकी दत्ता, नीरज मिश्रा, एनएसएस प्रभारी प्रीति बिष्ट, हेमलता रेखाड़ी, मनीषा पाल, पलक केसरवानी आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया। बता दें कि डी एंड एन आर्ट क्राफ्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्कूलों इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी का मुद्दा उठा, सांसद अजय भट्ट ने आयुक्त को लिखा पत्र
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440