कृषि बिल को तत्काल निरस्त करने की मांग, कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस ने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों पर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और पुतला दहन व धरना-प्रदर्शन किया। जिसके माध्यम से कृषि बिल को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने किसानों के उत्पीडऩ के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने काला कृषि बिल पेश किया है जिसका विरोध पूरे देश के किसान कर रहे हैं। किंतु केंद्र सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के ऊपर बर्बरता कर रही है। ठंड के मौसम में बुजुर्ग किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रदेश सचिव राजू रावत, पार्षद रोहित कुमार, योगेश सुयाल, आसिफ अली, पूरन बिष्ट, समीर खान, हिमांशु भट्ट, सईद अख्तर, मानस बेलवाल, अंकित परिहार, हेम थापा, रक्षित शर्मा, जितेन्द्र नयाल, चंद्रशेखर भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के विरोध में पीलीकोठी चौराहा के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों पर अलग-अलग राज्यों में भाजपा सरकारों द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की जा रही है। जो केंद्र सरकार के इशारे पर की जा रही है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफे के साथ ही किसानों पर बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाने के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कृषि बिल को तत्काल निरस्त करने की मांग भी केंद्र सरकार से की गई। कहा कि यदि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440