कोरोना संकटकाल में निगम की आय में कमी के लिए परिचालकों को आरोप पत्र न देने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन चर्चा की गई। साथ ही कोरोना संकटकाल में निगम की आय में कमी के लिए परिचालकों को आरोप पत्र न देने की मांग की गई। कैंप कार्यालय हल्द्वानी बस स्टेशन पर आयोजित संगठन की बैठक में डिपोवार चर्चा की गई।

इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती और सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वेतन संबंधी मामले में हाईकोर्ट में का फैसला लगातार कर्मचारियों के पक्ष में आ रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश से परिसम्पत्ति बटवारे में भी उत्तराखंड परिवहन निगम को जल्द ही एक किस्त मिलने की उम्मीद है। कहा कि कोरोना संकट में आय में कमी आने पर परिचालकों को दोषी बनाकर आरोप पत्र न दिया जाय। बैठक में कुमाऊं मंडल के काशीपुर, रुद्रपुर, रामनगर, भवाली, अल्मोड़ा, रानीखेत, काठगोदाम, हलद्वानी डिपो के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें -   २० जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै, प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल, केपी सिंह, जितेंद्र कुमार, बलदेव सिंह, प्रदीप शर्मा, जलील अहमद, ओमप्रकाश, आनंद बिष्ट, रंजीत राणा, गुरुवेल सिंह, सतनाम सिंह, जमील खां, कैलाश कांडपाल, संदीप बिष्ट, लक्ष्मण अधिकारी, जमालुद्दीन, इकबाल अहमद, अख्तर चौधरी, नरेश पाल, संदीप गौतम, ब्रजेश सिंह, हेमंत गडिय़ा, अनिल ठाकुर, मो. आफताब, राजवीर सिंह, अफसर अंसारी, मो. इमरान, मुकेश शर्मा, रजनीश कुमार, संजीव अग्रवाल, सुरेन्द्र लाल आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440