भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने सांसद को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के उत्तराखण्ड के प्रदेश मंत्री जहीर अंसारी ने क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट को एक पत्र लिखकर रमजान के मद्देनजर बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटाने की मांग की है।
प्रेस को दिये गये बयान के अनुसार अंसारी का कहना है कि 24 अप्रैल से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। कर्फ्यू की स्थिति में रोजेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होेंने कहा कि क्षेत्र की जनता पुलिस और प्रशासन का सहयोग कर रही है और इस दौरान कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है। उन्होंने सांसद अजय भट्ट को पत्र लिखकर बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटाने के लिये जिला प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की है। इधर उन्होंने आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य जांच और लॉकडाउन के पालन में कोई कोताई नहीं बरती जायेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



