जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, वन विभाग को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों के लगातार बढ़ते हमलों और इससे हो रहे नुकसान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्य वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय का घेराव कर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

हरीश पनेरु ने बताया कि भीमताल विधानसभा के विकासखंड ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ सहित कई क्षेत्रों में जंगली जानवरों द्वारा लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, साथ ही जनहानि की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इन हालातों से परेशान होकर लोग खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं और पलायन बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धानाचूली क्षेत्र के अंतर्गत क्वैदल ग्राम सभा में बाघ और भालू की सक्रियता से ग्रामीण दहशत में हैं। हालात ऐसे हैं कि डर के कारण स्कूली बच्चे विद्यालय तक नहीं जा पा रहे हैं। इस पर वन संरक्षक कुमाऊं मंडल ने स्कूली बच्चों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -   पितरों की स्मृति में अनूठी पहल: श्राद्ध पक्ष में जंगलों में रोपे 300 फलदार पौधे, वन्यजीवों के भोजन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन और कार्यालय में हंगामे के दौरान मुख्य वन संरक्षक ने अपनी शासकीय बैठक छोड़कर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और समस्याओं को गंभीरता से सुनने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: क्या जीते-जी कर सकते हैं अपना श्राद्ध? जानिए क्या कहती हैं हिंदू धर्म की मान्यताएं

धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान किरन देवी, गोविंद बिष्ट, हरिश्चंद्र आर्य, धन सिंह, बालम सिंह, खिमा देवी, हिमानी बिष्ट, जयंती देवी, रोहित बिष्ट, मीना आर्या, चंदन बिष्ट और आनंद सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440