हल्द्वानी में बॉम्बे हॉस्पिटल में डेंगू पीड़ित की मौत, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती डेंगू पीड़ित की मौत हो गई। इस पर अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी, कमलुवागांजा निवासी 45 वर्षीय जगदीश मेहरा टैक्सी चालक था। बताया जाता है कि डेंगू की शिकायत पर शनिवार को उसे नैनीताल रोड स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की प्रातः उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। तीमारदारों का आरोप था कि जगदीश को किसी सीनियर चिकित्सक ने नहीं देखा। उसे सीधे आईसीयू में डाल दिया गया। इलाज न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक जगदीश के दो बच्चे हैं। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। मृतक के तीमारदार इस मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में तहरीर देने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440