विभाग ने पकड़ी बिजली की चोरी, कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बिजली विभाग ने कठघरिया क्षेत्र में छापा मारकर बिजली की चोरी करते हुए एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उपखंड अधिकारी विद्या भूषण जोशी ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि शक्ति नगर बिठौरिया नंबर में एक घर में बिजली की चोरी की जा रही है जिस पर बिजली विभाग की विजिलेंस की टीम ने मकान पर छापा माकर भवगती बिष्ट पत्नी कुंदन बिष्ट के यहां बिजली की चोरी पकड़ ली। टीम ने मौके से बिजली का वायर आदि बरामद किया है। विभाग ने भगवती बिष्ट के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में उपखंड अधिकारी विद्याभूषण जोशी, अवर अभियंता रजनीश कुमार, सहायक अभियंता सतर्कता मनोज कुमार पाण्डे, निरीक्षक सतर्कता शरद चौधरी और लाइन मैन श्रवण शुक्ला थे।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440