समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने आर्युवेदिक, प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक योग से जुड़े व्यवसाईयों को संगठन से जोड़ने के लिए आर्युवेदिक एवम प्राकृतिक योग प्रकोष्ठ का गठन करते हुए पंडित आनंद चन्द्र पाण्डेय को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने आनंद चन्द्र पांडेय के मनोनयन की घोषणा करते हुए कहा कि लंबे समय से आर्युवेद से जुड़े लोग संगठन से जुड़ने की मांग कर रहे थे। जिसे आज पूरा कर दिया है।
पं0 आनन्द पांडेय के मनोनयन पर प्रदेश मंत्री राजकुमार केसरवानी, अशोक मोंगिया, आरिफ खान, राकेश अग्रवाल, अचिंत बीर सिंह, अनिल खंडेलवाल, जसपाल सिंह कोहली ने बधाई दी है। इधर नवमनोनीत पं0 आनंद ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश में प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


