देहरादून जिले को ₹219 करोड़ की विकास सौगात, 51 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सड़क, पुल, पार्क और बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मिली रफ्तार

खबर शेयर करें


ऋषिकेश/देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान देहरादून जिले के विकास को नई गति देने वाली कुल 51 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

कार्यक्रम में ₹172.78 करोड़ की लागत से 38 नई योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹46.50 करोड़ की लागत से 13 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार जनपद को कुल ₹219.29 करोड़ की विकास परियोजनाएं मिलीं।

इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स, पुल, बाढ़ सुरक्षा, सिंचाई नहरों का पुनरोद्धार, पार्कों का सौंदर्यीकरण, एलईडी स्ट्रीट लाइट, पशु चिकित्सालय, गौशालाओं का निर्माण, स्कूल भवन, जल वितरण प्रणाली और पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। नई परियोजनाओं से लोगों को बेहतर सड़क, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्य परियोजनाएं
-देहरादून और मसूरी क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण।
-सालावाला और न्यू कैंट रोड पर नए पुलों का निर्माण।
-रायपुर, डोईवाला, सहसपुर और चकराता में बाढ़ सुरक्षा एवं सिंचाई योजनाएं।
-आईएसबीटी देहरादून के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और उन्नयन के कार्य।
-मसूरी मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना।
-निराश्रित गौवंश के लिए आधुनिक गौशालाओं का निर्माण।
-डोईवाला में अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय का लोकार्पण।
-कई पार्कों, कृत्रिम झीलों और पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण।

यह भी पढ़ें -   5 जुलाई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से देहरादून जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन को भी बड़ा लाभ होगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440