श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर आयोजित भजन कीर्तन में झूमें भक्तजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्याम सेवा मण्डल के तत्वावधान में यहां मुखानी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में जन्मोत्सव पर शनिवार को भजन कीर्तन तथा भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों प्रसाद ग्रहण किया।

शनिवार को प्रातःकाल मंदिर परिसर में खाटू श्याम जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर की सजावट में सुबह से ही पुजारी हर्षित जोशी समेत समस्त श्री श्याम सेवक परिवार जुटा रहा। इस मौके पर जहां भजन मंडली के कलाकारों ने भजन कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। वहीं भजनों की धुनों में भक्त श्रद्धालुओं झूम उठे। आरती के पंश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पुष्कर पांडे, संजीव कश्यप, रामू गुप्ता, हर्षित पाल, विश्वजीत पांडे समेत श्री श्याम सेवक परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440