धामी सरकार का मीडिया को सबसे बड़ा तोहफाः हल्द्वानी बनेगा कुमाऊँ का ‘मीडिया हब’, 6.75 करोड़ के हाईटेक मीडिया सेंटर का शिलान्यास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में मीडिया जगत के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास कर पत्रकारों को बड़ी सौगात दी। करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह हाईटेक मीडिया सेंटर अब कुमाऊँ मंडल में पत्रकारिता का नया केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को समर्पित एक आधुनिक और सशक्त मंच होगा, जहां से पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने साफ कहा कि अब कुमाऊँ के पत्रकारों को छोटे-बड़े कामों के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही पूरे होंगे।

हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा मीडिया सेंटर
सरकार द्वारा बनाए जा रहे इस अत्याधुनिक मीडिया सेंटर में पत्रकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें डिजिटल स्टूडियो, आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन और आवासीय गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं होंगी।

खास बात यह होगी कि मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, कपकोट, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए यहां ठहरने की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   पद्मिनी एकादशी 2026: अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘पद्मिनी एकादशी’, के रूप में मनाई जाती है, जानिए व्रत रखने के नियम

पत्रकारों के लिए धामी सरकार के बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार कल्याण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है ताकि आकस्मिक निधन या गंभीर बीमारी की स्थिति में पत्रकार परिवारों को तत्काल सहायता मिल सके।

इसके साथ ही अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जा रही है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को हर महीने 8 हजार रुपये पेंशन भी प्रदान की जा रही है।

पत्रकारों की कलम लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचे और जहां कमियां हों वहां पत्रकार निष्पक्षता के साथ सरकार को आईना दिखाएं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम ही सरकार की सबसे बड़ी मार्गदर्शक और लोकतंत्र की असली शक्ति है।

टनकपुर में भी बनेगा मीडिया गेस्ट हाउस
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि चंपावत जनपद के टनकपुर में भी मीडिया सेंटर गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे सीमांत क्षेत्रों के पत्रकारों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   २६ मई २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर मा० सांसद अजय भट्ट, मा०कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विधायक सरिता आर्या,अध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति उत्तराखंड गोविन्द सिंह,मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह,ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, ब्लॉक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, दिनेश आर्या, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, दीपक मेहरा के अतिरिक्त महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे,उपनिदेशक सूचना बद्रीचंद्र, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम, व्यवस्था अधिकारी रामपाल उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के महाप्रबंधक कुमाऊं अनूप कुमार पाण्डे, परियोजना प्रबंधक एस पी बड़ौनी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कुमाऊँ मीडिया सेन्टर का निर्माण उत्तराखण्ड में मीडिया इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल पत्रकारों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ राज्य में पारदर्शी, जवाबदेह एवं सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।यह ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और पत्रकार हितैषी नीतियों का प्रतीक है, जो आने वाले समय में उत्तराखण्ड को मीडिया सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440