जाम का सामना करने पर डीआईजी हुए नाराज, चौकी प्रभारी पर गिरी गाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लगातार शहर में लग रहे जाम को लेकर डीआईजी अपने मातहतों को निर्देशित करते रहे हैं, उनका मकसद लोगों को सुगम यातायात मुहैया कराना है। लेकिन कई चौकी इंचार्ज इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इसी तरह का एक वाकया गुरुवार को देखने को मिला जहां अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व डीआईजी कुमाऊं डा. नीलेश आनंद भरणे हल्द्वानी से रुद्रपुर को रवाना हुए थे। इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को पहले से ही थी। दोनों ही अधिकारी जैसे ही ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचे तो उन्हें भी काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा जिसपर दोनों अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि अधिकारी हो या पब्लिक कोई जाम में नहीं फंसना चाहिए। इस तरह की जाम की सूचना पूर्व में भी डीआईजी के पास पहुंची थी। इस मामले में लेकर कढ़ा रूख अपनाते हुए उन्होंने एसएसपी पंकज भट्ट को निर्देश दिए कि चौकी इंचार्ज को यहां से हटाया जाए। जिसपर एसएसपी ने टीपीनगर चौकी से संजीत राठौर को बनभूलपुरा व बनभूलपुरा चौकी में तैनात पंकज जोशी को टीपीनगर भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: टंकी का ढक्कन खुलते ही दिखा मौत का फन! 6 फीट का ब्लैक कोबरा देख सहम गया परिवार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440