मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली ऐम्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के बाद देहरादून में ही होम आइसोलेशन में थे। लेकिन 27 दिसंबर 2020 को हल्का सा बुखार आने की वजह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया था। वही डॉक्टरों की सलाह के बाद 28 दिसंबर 2020 को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भर्ती करवाया गया था। वहां पर मुख्यमंत्री की लगातार सेहत में तेजी से सुधार हुआ इसके बाद मुख्यमंत्री को आज दिल्ली एम्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री कुछ दिनों तक दिल्ली में मौजूद सरकारी आवास में ही कुछ दिन रुकेंगे।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440