हल्द्वानी में हुई इस चोरी का खुलासा, चोर से बरामद की उड़ायी गयी रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पंजाबी कॉलोनी में हुई हजारों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी गई रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। हीरानगर चौकी क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी, सत्यनारायण आश्रम निवासी मनप्रीत कौर पत्नी तजिन्दर पाल सिंह की दुकान में बीती 23 मार्च को अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान से 18 हजार की नगदी ले उड़े।

इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। इसके लिए कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया। इसके आधार पर पुलिस ने चोर को दबोच लिया। पकड़े गये चोर मनीष राठौर पुत्र शिव कुमार राठौर निवासी गली नं 6 रामपुर रोड के कब्जे से पुलिस ने चोरी की रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस चोर को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी के साथ भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, इसरार अहमद, इसरार नवी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440