समधन से कहासुनी से क्षुब्ध अधेड़ ने लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समधन से कहासुनी से क्षुब्ध अधेड़ ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से सटे जंगल से मिला है। मृतक विगत 24 नवंबर से अपने घर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार बीती देर शाम बरेली रोड स्थित हरिपुर तुलाराम निवासी प्रकाश चंद्र मंगलवार 24 नवंबर से लापता थे। खोजबीन के दौरान गुरुवार को प्रकाश की शव त्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से सटे जंगल से मिला। उसने नुवान पीकर सुसाइड किया था। घटनास्थल के पास मिले सुसाइड नोट में प्रकाश ने लिखा था कि 24 नवंबर को उसकी समधन अपनी बेटी यानी उसकी बहू को साथ ले गयी जबकि दस माह की पोती को घर पर छोड़ गयी। मेरे द्वारा समझाने का प्रयास करने के बावजूद वह लोग नहीं माने। इस बात को लेकर मेरी समधन से कहासुनी हो गयी। पुलिस भी इस आत्महत्या को समधन से कहासुनी की वजह मान रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440