जन्मदिन पर निर्धन परिवार के बच्चों को बांटे स्कूल बैग व स्टेशनरी सामग्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरिता रानी अग्रवाल ने अपना जन्मदिन निर्धन परिवार के बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर उनके द्वारा बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को स्टेशनरी सामग्री, स्कूल बैग व बिस्कुट वितरण किये।
इस मौके पर सरिता रानी अग्रवाल ने कहा कि निर्धन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया जाना उत्साह भरा रहा है और बच्चों के चहरे में खुशी देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो उठा है। उन्होंने आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कराने को समिति की अध्यक्ष पार्वती किरौला की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता श्रीमती पार्वती किरौला ने सरिता रानी अग्रवाल को बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर संस्था की मीडिया प्रभारी एवं समाज सेविका श्रीमती आशा शुक्ला भी उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440