हल्द्वानी में 11 व 12 को जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में 11 व 12 अक्तूबर को जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में संस्कृत समूह नृत्य, समूहगान, नाटक, वाद विवाद, आशुभाषण तथा संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताएं हरगोविंद सुयाल विद्या मंदिर कुसुमखेड़ा में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी जिला संयोजक डॉ0 नवीन चंद्र जोशी ने पत्रकार वार्ता में दी।

डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। 11 अक्टूबर को कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहनृत्य, संस्कृत समूहगान, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत आशुभाषण, श्लोकोच्चारण शामिल हैं। जबकि दूसरे दिन यानि 12 अक्टूबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताऐं होंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के लिए संस्कृत विद्वानों को निर्णायक बनाया गया है।

संयोजक डा. नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 9 बजे से होगा। सबसे पहले संस्कृत नृत्य व समूहगान होगा। उसके बाद नाटक प्रतियोगिता होगी।
पत्रकार वार्ता में संस्कृत भारती के प्रान्तीय मंत्री व सहसंयोजक डा. चन्द्र प्रकाश उप्रेती भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   कुंडली में शनि कमजोर होने पर पैसा आता तो है, लेकिन रुकता नही दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

District level Sanskrit competition organized in Haldwani on 11th and 12th

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440