डीएम वंदना ने अधिकारियों को दिये निर्देश-हल्द्वानी महानगर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रेजेंटेशन एवं सूची उपलब्ध कराये

खबर शेयर करें

जिलाधिकारी ने ली लोनिवि, सिंचाई, जल संस्थान और एनएच के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मे शहर के आन्तरिक मार्गों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। इस दौरान डीएम ने लोक निर्माण, सिंचाई, जल संस्थान एवं एनएच के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर हल्द्वानी सिटी में चल रहे वर्तमान के निमार्ण कार्याे की प्रेजेंटेशन एवं सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही हल्द्वानी सिटी मे जाम, जलभराव, प्रस्तावित फ्लाईओवर, फुट ओवर ब्रिज, सडक मार्ग में गडडे, सड़क को चौड़ीकरण, अतिक्रमण स्थान के जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

डीएम ने समीक्षा के दौरान अधिकारिंयो को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर पुनः बैठक आयोजित की जायगी इससे पहले सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भली-भांति स्थलीय निरीक्षण कर सभी समस्याओं को समझे जिससे क्षेत्र की प्राथमिकता के आधार पर लघुकालिक व दीर्घकालिक योजना बनाइए जा सके व उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण के अधिकारी को यह भी निर्देश दिए है भविष्य में एडीपी के द्वारा प्रस्तावित हल्द्वानी सिटी को विकसित व सौंदर्यकरण के कार्य किये जाने है इसे ध्यान में रखते हुए शहर के अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ा जा सके जिसके लिए होम वर्क करते हुए एडीपी के अधिकारिंयो से समन्वय बनाए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश दिये है कि जिन भी विभागों द्वारा सिटी में सड़के खोदी गई ह वे 15 दिन के भीतर मिट्टी भरने व हटाना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिचाई के एस बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि अशोक कुमार, अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान रवि लोसाली,एन एच अधिशासी अभियन्ता एनबी थापा मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440