बसंत पंचमी को राशि अनुसार करें ये काम, खुलेंगे समृद्धि के द्वार

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारत त्योहारों का देश है और हम सभी इन्हीं पर्व के माध्यम से पर्यावरण की भव्यता का जश्न मनाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक है बसंत पंचमी का पर्व। पूरे उत्तर भारत में बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के रूप में मनाया जाता है और यह पर्व हर साल जनवरी या फरवरी के महीने में होता हो।

इस पर्व को लोग फसल के पकने के पर्व के रूप में मनाते हैं और इस दिन पीले कपड़े पहनकर माता सरस्वती का पूजन करने का विधान है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ की धूम होने लगती है और इस पर्व के ठीक 40 दिन के बाद होली का पर्व होता है।

इस दिन लोग माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। इस दिन माता को पीले फूल चढ़ाने के साथ पीली चीजों का भोग भी लगाया जाता है। इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष काम करेंगे तो आपके घर में सदैव सुख समृद्दि बनी रहेगी। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें उन उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड के कुमाऊं में फटा बादल, मलवे में दब गए कई घर

मेष राशि
इस दिन यदि आप सरस्वती माता का पूजनकरते समय सरस्वती कवच का पाठ करेंगे तो आपको माता शारदा का आशीष मिलेगा। इस दिन माता का पूजन करते समय उन्हें पीले चावल का भोग लगाएं।

वृषभ राशि
सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा को सफेद चंदन और सफेद फूल अर्पित करें। इससे आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इस उपाय से आप मनचाही सफलता पाने में सफल होंगे। जिससे आप अपने रोजगार के क्षेत्र में भी मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि
बसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान देवी सरस्वती के चरणों में एक कलम चढ़ाएं और सद्बुद्धि का आशीष लें। इस उपाय से आपको जीवन में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा को माना जाता है। आप बसंत पंचमी के दिन यदि माता सरस्वती को पीले फूल चढ़ाएंगी तो आपको लाभ अवश्य होगा। आपको इस दिन भोग में खीर में केसर मिलाकर अर्पित करना चाहिए।

सिंह राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। बसंत पंचमी के दिन आप लोग विधिपूर्वक मां शारदा की पूजा करें और गायत्री मंत्र का जाप करें तो आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ धन लाभ के योग बनेंगे।

कन्या राशि
बसंत पंचमी के दिन इस राशि के जातक यदि गरीब बच्चों को किताबें, पेंसिल और स्कूल की अन्य सामग्री दान में देंगे तो उन्हें अवश्य लाभ मिलेगा। आप गरीबों को उनकी जरूरत की चीजों का दान भी करें।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं कि रोजाना करेले का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं

तुला राशि
आपका स्वामी ग्रह शुक्र है इसलिए यदि आप बसंत पंचमी के दिन सफ़ेद चीजों का भोग माता को लगाएंगी तो आपको विशेष फलों की प्राप्ति होगी आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इस दिन आप गरीबों को सफ़ेद कपड़ों का भी दान करें।

वृश्चिक राशि
सरस्वती पूजा के दिन आप माता सरस्वती को लाल पीली चुनरी चढ़ाएं और लाल चीजों का दान करें आपके सभी कार्यों की पूर्ति होगी।

धनु राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना जाता है। इसलिए यदि आप इस दिन पीली चीजों का दान करेंगी और पीली चीजों का ही भोग लगाएं तो माता सरस्वती आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगी। माता को आप बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।

मकर राशि
आप बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता को पीले चावल चढ़ाएं और भोग में पीली चीजें बनाकर गरीबों को दान करें तो आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि
इस राशि के जातक बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के बाद सफेद वस्त्रों का दान करें तो उन्हें विद्या का आशीष मिलेगा और माता की कृपा सदैव बनी रहेगी।

मीन राशि
देवी सरस्वती को इस दिन बेसन का हलवा अर्पित करें और पीली चीजों का भोग लगाएं आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440