क्या आप जानते हैं लहसुन स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी बढ़िया होता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर घर में लहसुन खाने में जरुर डाला जाता है। भोजन में लहसुन का इस्तेमाल करके स्वाद बढ़ाया जाता है। कई लोगों को नहीं पता होगा लहसुन स्वाद के साथ ही हेल्थ के लिए बढ़िया होता है। आज हम आपको लहसुन के तेल के फायदे बताने जा रहे हैं, इसे घर में बनाना काफी आसान है। आइए जानते हैं लहसुन के तेल के फायदे और उसको बनाने का तरीका।

लहसुन के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
लहसुन के ऑयल में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी मौजूद होता है। गार्लिक तेल सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

फंगल इंफेक्शन दूर होना
गार्लिक ऑयल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। इससे त्वचा हेल्दी बनी रहती है और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचाव हो जाता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल
लहसुन के तेल ह्रदय रोग का सबसे बड़ा कारण असंतुलित ब्लड प्रेशर माना जाता है। ब्लड प्रेशर के बढ़ने के कारण हृदय रोग का जोखिम बढ़ता है। ऐसे में लहसुन का तेल ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। हालांकि, इसके सेवन से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

हेयर फॉल
बदलते मौसम में हेयर फॉल की समस्या काफी बढ़ जाती है। अगर आपके बाल भी इस मौसम में बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं, लहसुन का तेल हेयर फॉल को रोकता है। इस उपाय को करने के लिए स्कैल्प पर लहसुन के तेल से मालिश करें।

दांतों के दर्द से छुटकारा
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं जो दांत का दर्द दूर करता है। लहसुन के तेल का इस्तेमाल करके दर्द को आसानी से कम कर सकते हैं। इससे दांत स्वस्थ बने रहते है और दर्द भी दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

एक्ने की समस्या
लहसुन मे विटामिन सी, सेलेनियम, जिंक और कॉपर जैसे गुण के अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुण भी मौजूद होते हैं, यह एक्ने की समास्या से निजात दिलाता है। गार्लिक ऑयल की एक बूंद भी आपके चेहरे के पिंपल्स को दबा सकती है।

घर पर कैसे बनाएं लहसुन का तेल
सबसे पहले आप लहसुन की कुछ कलियां लेकर उन्हें कुचल लें। फिर आप थोड़े से जैतून के तेल के साथ पैन में डालकर भून लें। फिर इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए गर्म करके एक एयर-टाइट कांच के कंटेनर में भरकर अलग किसी नमी वाली जगह पर रख दें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440