दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फार्मेसिस्ट कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फार्मेसिस्ट भी कोरोना संक्रमित हैं। उनकी ड्यूटी स्टोर में थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्टोर सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा एक निजी अस्पताल की नर्स समेत तीन और स्वास्थ्य कर्मियों को भी कोरोना हुआ है। छह बैंक कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। डोईवाला में एसडीआरएफ का जवान व इंडिगो एयरलाइंस का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। वहीं, चकराता वन प्रभाग के कालसी व रामपुर मंडी में तैनात एक सफाई कर्मी भी पॉजिटिव आया है। 38 मामले एम्स ऋषिकेश से हैं, जिनमें 20 स्थानीय लोग हैं। 14 मरीज पहले से ही दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर से लिए गए 24 व आशारोड़ी चेकपोस्ट से लिए गए 12 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रेमनगर अस्पताल से एक राहतभरी खबर है। यहां दस गर्भवती महिलाओं व दो कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दस और गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए बुलाया गया है। एक दिन पहले यहां ओपीडी में कोरोना संक्रमित एक गर्भवती पहुंच गई थी, जिस कारण वहां मौजूद अन्य मरीजों व स्टाफ में संक्रमण का खतरा बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440