नशे का सौदागर गिरफ्तार, हजारों की स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के एक और सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हजारों की स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गये तस्कर को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात मुखानी थाने में तैनात एसआई त्रिभुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि तभी चौफला पुल के पास एक युवक संदिग्धावस्था में दिखाई दिया। जब पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो वह सकपका गया। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से 3.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर दीपक जोशी निवासी पनियाली ने बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा, बहेड़ी से लेकर आता है और यहां ग्राहकों को बेचने का काम करता है। वह चौफला पुल में भी ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ में उससे इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां जुटाई हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तस्कर को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440