उत्तराखण्ड में बढ़ती गर्मी के चलते इन दो दिन हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में इन दिनों गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं मौसम विभाग केंद्र ने मंगलवार को तापमान में भारी बढ़ोत्तरी होने का अलर्ट जारी किया है। साथ मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावनायें है। साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलेंगी।

आपको बताते चलें कि राज्य में इन दिनों गर्मी की मार से जनजीवन प्रभावित है। अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक उछाल में है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मंगलवार शाम तक तापमान में सामान्य से अत्यंत अधिक वृद्धि की आशंका है। इससे मैदानों में भीषण गर्मी महसूस की जा सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, यहां हल्की बौछार भी पड़ सकती हैं। 13 व 14 अप्रैल को कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   रानीबाग में तेज रफ्तार बस का कहरः 5 साल की मासूम को 20 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440