बारिश से कलसिया नाले लिया रौंद्र रूप, क्षेत्र के लोगों में बढ़ी दहशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कभी-कभी नालों पर अतिक्रमण करना लोगों की परेशानियों का सबब बन जाता है। क्योंकि पानी को अपनी निकासी खुली चाहिए होती है, अगर कोई बीच अवरोध या अतिक्रमण आता है तो पानी उसे तोड़ देते हैं या फिर सड़कों पर बहने लगता हैं। ऐसा ही एक नजारा सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से कलसिया नाले का देखने को मिला। नाले ने रौंद्र रूप धारण कर लिया। और नाले का पानी सड़कों पर बहने लगा। जिससे क्षेत्र के आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत बढ़ गयी। लोगों ने प्रशासन से नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य तेजी लाने की गुहार लगायी है।

बरसात के मौसम में रकसिया व कलसिया नाला हमेशा ही मुसीबत का सबब बनते रहे हैं। रकसिया नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन कलसिया नाला लगातार दहशत पैदा कर रहा है। दो दिन पूर्व भी बारिश के बीच कलसिया नाले ने रौंद्र रूप धारण किया था। इसके बाद नाले के तटबंधों को मजबूत बनाने की योजना बनाई जा रही है। इधर इस बीच सोमवार की दोपहर हुई बारिश से इस नाले ने फिर रौंद्र रूप धारण कर लिया। बारिश का पानी नाले से होकर मुख्य मार्गों तक पहुंच गया। इससे नाले के आस-पास निवास करने वाले लोग एक बार फिर दहशत में आ गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440