तीन महीने पहले ही सजी थी हाथों में मेहंदी, आज अर्थी उठी… रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर/नैनीताल। रामनगर के चिल्किया क्षेत्र में आज एक घर की खुशियां अचानक मौत के सन्नाटे में बदल गईं। तीन महीने पहले ही जिस मधु देवी के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था, आज उनकी अर्थी उठ गई। 9 फरवरी को धूमधाम से ब्याही गई मधु की जिंदगी की डोर इतनी जल्दी टूट जाएगी, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

कल ही मायके से भाई उन्हें हँसते-खेलते ससुराल छोड़कर गया था, लेकिन आज वही भाई अपनी लाडली बहन को इस हाल में देखने के लिए मजबूर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, प्रशासन ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक खुशहाल परिवार के बिखरने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. प्रथम दृष्यता ये मामला आत्महत्या का लग रहा है.

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार रामनगर के चिल्किया गांव निवासी खीम सिंह का शादी कुछ महीनों पहले ही मधु देवी से हुई थी. शुक्रवार को मधु देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, तभी मधु देवी ने खौफनाम कदम उठाया और आत्महत्या कर ली.

जानकारी के अनुसार परिजनों को जब मधु काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा, लेकिन अंदर का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

मधु का मायका जसपुर क्षेत्र में बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतका का भाई गुरुवार को ही उसे ससुराल छोड़कर गया था, घटना के बाद मायके पक्ष के लोग भी रामनगर पहुंच गए हैं. महिला की शादी को सात वर्ष से कम समय होने के कारण मामले में नियमानुसार नायब तहसीलदार कुंदन पुरी की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की गई.

वहीं पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच में जुट गई है. मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों की ओर से यदि कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी . वहीं नायब तहसीलदार कुंदन पुरी ने बताया कि नियमानुसार शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है और मामले की जांच जारी है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440