खाई में समाई खुशियां… देवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में शनिवार तड़के एक भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से देवाल क्षेत्र के वाक गांव जा रही एक कार ल्वाणी गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। बताया जा रहा है कि वाहन में छह लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2025ः 14-15 जून को चलेगी विशेष शटल सेवा, प्रशासन ने तय किया किराया और यातायात व्यवस्था

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रूप से चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान के दौरान घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस दुखद हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों में भी शोक व्याप्त है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440