हल्द्वानी में बेरोजगारी के चलते एक ड्राईवर ने पंखे के कुंडे में झूलकर लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बेरोजगारी के चलते एक ड्राईवर ने घर पर ही पंखे के कुंडे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन में राजपुरा निवासी 50 वर्षीय दान सिंह बिष्ट ने घर में लगे पंखे के कुंडे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे आये तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने देखा कि दान सिंह बिष्ट पंखे के कुंडे में लटके हुए थे। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और अचेतावस्था में दान सिंह को फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी प्रेमा ने पुलिस को बताया कि दान सिंह पूर्व में गाड़ी चलाता था। लेकिन तीन वर्ष से वह बेरोजगार था। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था और अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440