चोरगलिया क्षेत्र में गोलीकांड में डंपर चालक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर गोलियां तड़तड़ा उठी। इस गोलीकांड में एक डंपर चालक घायल हुआ है। मामला जिला पंचायत की रसीद पर अवैध वसूली से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले में मुकदमे की तैयारी कर रही है। चोरगलिया-सितारगंज बार्डर में स्थित एमडीआर नाम से खनन निकासी गेट है। बताया जाता है कि खनन निकासी के लिए इस गेट से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में खनन वाहन गुजरते हैं। इन वाहन चालकों से जिला पंचायत के नाम पर प्रतिवाहन एक सौ रूपये की रसीद काफी दिनों से काटी जा रही है। जिसे अवैध वसूली बताकर वाहन चालक अपना विरोध जताते चले आ रहे हैं। मंगलवार की दोपहर भी चोरगलिया के इस गेट से गुजर रहे खनन वाहनों से वसूली करने पर चालक भड़क गये। बताया जाता है कि इस बीच जिला पंचायत के नाम पर वसूली करने वाले लोग वाहन चालकों से भिड़ गये। बात बढ़ी तो अवैध तमंचे निकल आये। इस बीच घ्रसीद काटने वालों की तरफ से 315 बोर के तमंचे से की गई फायरिंग में एक गोली डंपर चालक सितारगंज निवासी मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इमरान को जा लगी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर चोरगलिया थाना प्रभारी संजय जोशी दलबल के साथ पहुंच गये। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जानकारी जुटाई। घायल डंपर चालक ने निजी अस्पताल में अपना ईलाज कराया है। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उसने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया कि जिला पंचायत की रसीद के नाम पर इन्हीं लोगों द्वारा अवैध वसूली भी की जा रही है। एसओ संजय जोशी के अनुसार मामले में तहरीर मिल चुकी है। तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   अब पैदल चलना होगा आसानः नैनीताल जिले में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440