शिवरात्रि व्रत के दौरान सात्विक भोजन ही का ही प्रयोग करें, व्रत में इन चीजों का सेवन ना करें

खबर शेयर करें

During Shivratri fast, use only satvik food, do not consume these things during the fast, only these things should be eaten

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। भगवान शिव की आराधना के लिए महाशिवरात्रि बहुत खास मानी गई है। महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 18 फरवरी शनिवार को मनाई जाएगी। शिवरात्रि हर महीने के कृष्णपक्ष चतुर्दशी पर आती है। लेकिन जो शिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को आती है उसे महाशिवरात्रि कहते हैं और इसका महत्व बहुत माना गया है।

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इस दिन हुआ था। भगवान शिव की पूजा-अर्चना इस दिन भक्त करते हैं साथ ही वह व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं जिनको नहीं खाना चाहिए और सात्विक भोजन ही महाशिवरात्रि के दिन खाया जाता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! इन 5 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

ये चीजें व्रत में खाएं

  1. जो लोग महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं वह शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए जूस का सेवन कर सकते हैं। साथ ही जूस पीने से शरीर में एनर्जी भी आती है। आप अनार या संतरे का जूस पी सकते हैं।
  2. महाशिवरात्रि के दिन फलाहार खा सकते हैं। जैसे सेब, संतरा, पपीता, केला और खीरा ये फल खा सकते हैं।
  3. महाशिवारात्रि के व्रत में नमक का उपयोग नहीं करते हैं। हालांकि सेंधा नमक आप अपने खाने में डाल सकते हैं। आलू फ्राइ करके आप इस दिन खा सकते हैं। इसमें आप सेंधा नमक और काली मिर्च मिला लें।
  4. इस दिन आप नमक और काली मिर्च दही में मिलाकर खा सकते हैं।
  5. मखान और मूंगफली को हल्के घी में फ्राई करके आप व्रत के दिन खा सकते हैं। इसमें भी आप सेंधा नमक मिला सकते हैं।
  6. इस दौरान आप मीठी चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। जैसे गाजर या लौकी की खीर खा सकते हैं।
  7. इस व्रत में आप साबुदाने की खिचड़ी या पापड़ का सेवन कर सकते हैं।
  8. महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे का खाना खाया जाता है।
यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में तड़के गूंजी गोलियों की आवाज, पुलिस के शिकंजे में आया 10 मुकदमों वाला वांटेड, दो साथी भी गिरफ्तार

इन चीजों का सेवन व्रत में न करें

  1. अनाज का सेवन व्रत में नहीं करना चाहिए।
  2. साधारण नमक का इस्तेेमाल शिवरात्रि के व्रत के खाने में ना उपयोग करें। सेंधा नमक ही खाने में इस्तेमाल करना चाहिए।
  3. नॉनवेज या अंडा व्रत के दौरान ना खाएं।
  4. प्याज से बनी चीजें भी इस व्रत में नहीं खानी चाहिए।
  5. मदिरा पान का सेवन भी व्रत में ना करें।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440