कान पर तिल माना जाता है बेहद खास, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के तिलों से किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। माना जाता है कि कान का तिल बहुत खास होता है। आइए जानते हैं।

वैदिक ज्योतिष में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और उन पर मौजूद तिलों के आधार पर बताया जाता है।

सामुद्रिक शास्त्र में हर तिल का अपना अलग महत्व और फल है। तिल किस स्थान पर है ये निर्भर करता है। आज हम बात करने जा रहे हैं कान के तिल के बारे में। सामुद्रिक शास्त्र में कान का तिल बहुत खास बताया गया है। आइए जानते हैं खास बातें –

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

दाहिनें कान पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दाहिनें कान पर तिल का होना सौभाग्यवान होने की निशानी है। इस तिल से व्यक्ति में समझदारी, सहनशीलता और भावनात्मकता बढ़ती है। बताया जाता है कि ऐसे लोग बहुत गुस्सैल होते हैं। ये गुस्से में कभी- कभी अपना भी नुकसान भी कर लेते हैं और बाद में पछताते हैं। इनको हर काम की जल्दबाजी रहती है। ये बहुत मुश्किल से सब्र कर पाते हैं।

बाएं कान पर तिल का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र में बाएं कान पर तिल वालों को चतुर माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग बहुत समझदार होते हैं। बताया जाता है कि ऐसे लोगों में आत्मसम्मान का भाव बहुत अधिक होता है। इन्हें किसी से कोई वस्तु, उपहार और धन आदि लेना पसंद नहीं होता है। इनकी कोशिश रहती है कि यह किसी को कुछ दे दें लेकिन किसी से कुछ ना लें। ऐसे लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। ये जिंदगी का खुलकर मजा लेते हैं। इन्हें कंजूसी पसंद नहीं होती है। ये घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

लैविश लाइफ जीना करते हैं पसंद
बताया जाता है जिन लोगों के कान के निचले हिस्से पर तिल होता है। वो लोग बहुत खर्चीले होते हैं। उन्हें खरीदारी करने का बहुत शौक होता है। ऐसे लोगों की कोशिश होती है कि जो आज है, उसे एन्जॉय किया जाए और कल के लिए क्या करना है यह कल ही देखा जाए। ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। इनके शौक हाई- फाई होते हैं और ये अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत करते हैं।

स्पष्टवादी होते हैं
कान के ऊपरी हिस्से पर तिल होने से व्यक्ति में कलात्मकता बढ़ती है। कहते हैं कि ऐसे लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। इन्हें किसी से डर नहीं लगता है। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। ये व्यापार में भी खूब जोखिम उठाते हैं। ये स्पष्टवादी भी होते हैं। हालांकि ये लोग मिलनसार भी होते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440