समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे और बादलों के साये में हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में चटख धूप खिली रही। राजधानी देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। यहां मौसम साफ बना हुआ है। वहीं मसूरी और विकासनगर में भी मौसम साफ है। डोईवाला में बादल छाए रहे। जिससे वहां काफी ठंड का अहसास हो रहा है। हरिद्वार शहर और देहात में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां आसमान में बादल और हल्की धुंध छाई रही। गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में भी धूप खिली हुई है। कुमांऊ मंडल के लोहाघाट, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, रानीखेत, द्वाराहाट में धूप खिली हुई है। रुद्रपुर, जसपुर, रामनगर में मौसम ठंडा है। बादल छाए हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा। देहरादून में कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक चल रहा है। हालांकि ठंडी हवाओं के चलते तापमान कुछ गिरा लेकिन फिर भी धूप में काफी गर्मी थी। नए साल की शुरुआत के बाद से ही मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। देहरादून में दिन और रात सामान्य से काफी गर्म चल रही हैं। इसको लेकर वैज्ञानिक हैरान भी हैं और चिंतित भी। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला रहने के बाद अगले कुछ दिन शहर में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












