नेपाल और उत्तर भारत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 की तीव्रता

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। नेपाल में शुक्रवार शाम भूकंप के तेज झटकों से हड़कंप मच गया, जिससे घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई। झटकों का असर नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के कई जिलोंकृमहराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीतकृमें भी महसूस किया गया।

इसके अलावा, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी धरती हिली, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, हाल ही में म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंपों ने भारी तबाही मचाई, जिसमें हजारों लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए।

यह भी पढ़ें -   17 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत! उत्तराखंड में 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों पर सबसे बड़ा खतरा

म्यांमार में राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 3,100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, और मलबे से लगातार शव बरामद हो रहे हैं। पहले से ही गृहयुद्ध की मार झेल रहे इस देश में हालात और बिगड़ गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आर्थिक मदद की अपील की है, क्योंकि मानसून के करीब आते ही चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 11 जुलाई 2026: द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

इस आपदा ने एक बार फिर दिखाया कि भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाओं के लिए सतर्कता और तैयारियां कितनी जरूरी हैं। नेपाल और उत्तर भारत में लोग भले ही सुरक्षित हैं, लेकिन म्यांमार में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां तत्काल राहत की जरूरत है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440