भूकंप के झटके से कांपी उत्तराखण्ड की धरती, रिक्टर स्केल 3.7 रही तीव्रता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ बागेश्वर। सोमवार को दिन में भूकंप के झटकों से उत्तराखण्ड की धरती कांपी उठी। राज्य के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में विभिन्न स्थानों पर सोमवार की दिन 12 बजकर 19 मिनट में झटके महसूस किए गए। भूकंप की रिक्टर स्केल इसकी तीव्रता 3.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक भूकंप किसी भी तरह के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। सूचना मिली है कि कांडा, कपकोट, मुख्यालय में झटके महसूस किये गये हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। ज्ञात हो कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। बागेश्वर जिला भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसी साल 12 फरवरी को भी उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440