उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई तीव्रता

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके करीब 11 बजकर 27 मिनट पर महसूस हुए, जिनकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.3 मापी गई। झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए। व्यापारी और ग्रामीण अपने प्रतिष्ठानों और घरों से बाहर निकल आए। उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। शनिवार को उत्तरकाशी जिले में भूकंप आया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में ही था, जो दस किलोमीटर की गहराई में था। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार को बागेश्वर जिले में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। 10 से 15 सेकंड तक झटके महसूस हुए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही बताया जा रहा है। इससे नुकसान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440