उत्तराखंड में हवाई सफर हुआ आसान, मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की चार नई हेली सेवाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में हवाई यात्रा को और सुलभ बनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के जरिए अब देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध हो गई है।

हेली सेवाओं के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सेवाएं उड़ान योजना के तहत शुरू की गई हैं, जिससे पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को लाभ मिलेगा, जिससे राज्य में यात्रा सुविधाएं और सुगम होंगी।

यह भी पढ़ें -   हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी भैंस! पहले स्विफ्ट से टक्कर, फिर स्कॉर्पियो से भीषण भिड़ंत, एक की मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे

बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक महत्व और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं। नई हेली सेवाओं से पर्यटकों को इन स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी, जिससे राज्य के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव का बिगुल! बीजेपी ने बूथ-बूथ तक बिछाया जीत का जाल, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा मिशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे राज्य के विकास को नई ऊंचाइयां मिल सकें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440