गर्मियों में खूब खाएं ककड़ी, वजन होगा कम और हैं अनेक चमत्कारी फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के मौसम में ककड़ी खाने के हजारों फायदे हैं। ककड़ी में बहुत सारा पानी होता है जो हमें डीहाइड्रेशन से बचाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी के, पोटेशियम, ल्यूटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि ककड़ी से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। जानें इसके फायदे…

वेट लॉस में मिलती है मदद
ककड़ी खाने से वजन कम किया जा सकता है। क्योंकि ककड़ी में बहुत कम कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें वजन बढ़ाने वाला कोई तत्व नहीं होता। फाइबर में भी ये बहुत रिच है। इस वजह से इसे खाने के बाद पेट भरा रहता है और कुछ खाने का मन नहीं होता।

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
ककड़ी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मेंटेन किया जा सकता है। इसमें एक तत्व होता है, जिसे हम स्टीरॉल कहते हैं। यह बॉडी में सही कोलेस्ट्रोल स्तर बनाकर रखता है।

यह भी पढ़ें -   गणपति महोत्सव में ‘त्रिदेव’ की शानदार प्रस्तुति, नृत्य और अभिनय से जीवंत हुई सनातन कथा

ब्लड प्रेशर भी रहता है सामान्य
ककड़ी खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में पोटेशियम होता है जो रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है।

किडनी रहती है हेल्दी
हम सब जानते हैं कि ककड़ी में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह पोटेशियम के साथ मिलकर यूरिक एसिड और किडनी की अशुद्धियों को बॉडी से बाहर निकाल देता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

स्किन के लिए है रामबाण
ककड़ी स्किन और बालों के लिए अमृत के समान है। नियमिचत रूप से अगर ककड़ी खाई जाए तो बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. साथ ही, स्किन भी चमकदार होती है। ककड़ी का जूस पीने से दाग-धब्बे गायब होने लगते हैं।

हड्डियां होती हैं मजबूत
ककड़ी खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. इसमें विटामिन-ज्ञ बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इससे बोन डेंसिटी बढ़ती है और हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।

कब्ज़ से मिलती है निजात
ककड़ी के नियमित सेवन से कब्ज़ की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही गैस और इनडाइजेशन को भी कम करने में मदद मिलती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440