रोजाना दूध के साथ 1 जलेबी खाने से तनाव कम होने में मदद मिलती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जलेबी एक ऐसी मिठाई है जो लगभग हर किसी को पसंद है। लगभग बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी ये खाना बेहद पसंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। जी हां, रोजाना दूध के साथ 1 जलेबी खाने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि दुबले-पतले लोगों को सही वजन मिलता है। इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसी के साथ चलिए आज हम आपको बताते हैं दूध व जलेबी को एक साथ खाने के बेमिसाल फायदे…

ऐसे करें सेवन
इसलिए आप इसे रोजाना सुबह 1 गिलाब गुनगुने दूध के साथ 1 छोटे साइज की जलेबी खाएं। बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। चलिए अब जानते हैं जलेबी खाने के फायदे…

तनाव होगा कम
जलेबी का दूध के साथ सेवन करने से स्ट्रेस दूर होने में भी मदद मिलती है। एक्सपर्ट अनुसार, इससे खाने से एकाग्रता शक्ति तेज होती है। ये स्ट्रेस हार्माेन कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को होगा चुनाव, 25 नवंबर को खत्म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल

सांस संबंधी बीमारियों से दिलाएं राहत
गुनगुने दूध में जलेबी डुबोकर खाने से सांस संबंधी समस्या से आराम मिलता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

वजन बढ़ाने में मददगार
जलेबी में कैलोरी अधिक होती है। इसका सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में दुबले-पतले लोगों को सही वजन पाने के लिए रोजाना एक गिलास दूध के साथ जलेबी खानी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा, बेहड़ और राजेश शुक्ला हिरासत में

माइग्रेन में फायदेमंद
सुबह दूध के साथ जलेबी खाने से सिरदर्द की समस्या से आराम मिलता है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह माइग्रेन के दर्द को कम करने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर सिरदर्द की समस्या से परेशान है तो इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने में भी मदद मिलती है। ऐसे में दूध के साथ जलेबी खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम आदि की समस्याओं से आराम मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440